कुछ अरमां यूँ बिखर गए….
- August 06, 2019
- by
- admin_chubbylittlegirl
कुछ अरमां यूँ बिखर गए
कुछ अरमां यूँ बिखर गए….
कुछ बातें अनसुनी हो गईं
कुछ हंसी दबी सी रह गयी
कई कहानियाँ अधूरी रह गईं
कई किस्से पुराने हो गए
कुछ अरमां यूँ बिखर गए…
कई रास्ते बदल गए
कुछ रिश्ते बिछड़ गए
कई यारियां टूट गईं
कई अपने छूट गए
कुछ अरमां यूँ बिखर गए….
चंद सांसों की है यह ज़िन्दगी
अब चंद साँसे ही सिमट कर रह गयीं हैं
कई सपने टूटे, कभी दिल भी टूटा और अरमां यूँ
बिखर गए।